फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि : यूजी में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Thu, 27 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त तक कर सकते हैं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण
विज्ञापन

बीए एलएलबी पाठ्यक्रम को प्रवेश प्रक्रिया से रखा बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया सीयूईटी (यूजी)-2026 के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि के परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरने के लिए शुरू की गई है। बीए एलएलबी पाठ्यक्रम को इस प्रवेश प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 31 अगस्त की रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 8 सितंबर तक पूरी कर दी जाएगी। विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर में बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी गणित, बीकॉम. बीएससी योगिक साइंस, होटल मैनेजमेंट, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंटीग्रेटेड एमबीए तथा लोक संगीत एवं लोक नृत्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह एसआरटी परिसर टिहरी में बीकॉम, बीए, बीएससी लाइफ साइंस तथा बीएससी गणित में जबकि डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में बीकॉम, बीए, बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी गणित में रिक्त सीटें हैं। इसके अलावा बिड़ला परिसर श्रीनगर में बीटेक तृतीय सेमेस्टर की लेटरल एंट्री योजना के तहत सीएसई, ईसीई, आईई, आईटी और एमई शाखाओं में भी रिक्त सीटें हैं। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि प्रवेश पात्रता, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें