फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि : बिड़ला परिसर में इस सत्र से एम.लिब पाठ्यक्रम शुरू

Wed, 29 Jul 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
20 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, 5 अगस्त तक पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एम.लिब पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। छात्रों की मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने इस सत्र से बिड़ला परिसर स्थित पुस्तकालय विज्ञान विभाग (लाइब्रेरी साइंस) में एम.लिब की 20 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। 5 अगस्त तक पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

विवि के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के अध्यक्ष डॉ. गांधी चौहान ने बताया कि गढ़वाल विवि में वर्तमान में बी.लिब पाठ्यक्रम 44 सीटों के साथ संचालित हो रहा है। बी.लिब करने के बाद छात्रों को एम.लिब करने के लिए अन्य संस्थानों की ओर रुख करना पड़ता है। पूर्व में वर्ष 2002-03 तक विवि के बिड़ला परिसर में संचालित एम.लिब पाठ्यक्रम का संचालन बंद हो गया था। उसके बाद विवि से संबद्ध निजी कॉलेजों में इस पाठ्यक्रम को 2014 तक संचालित कराया जा रहा था। बाद में विवि से संबंद्ध कॉलेजों में भी इसका संचालन नहीं हो पाया। इस कारण छात्रों को अन्य संस्थानों में प्रवेश लेना पड़ रहा था। डाॅ. चौहान ने कहा कि विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशों पर इस सत्र से एम.लिब पाठ्यक्रम को 20 सीटों के साथ संचालित कराने की स्वीकृति मिली है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विवि प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया गया। प्रवेश पंजीकरण के लिए 5 अगस्त तक पोर्टल खुला हुआ है जो छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं वह इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें