फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि : फर्जी डिग्री मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में छह नामजद, अब तक तीन गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि की फर्जी अंकतालिका, डिग्री और अन्य दस्तावेज तैयार करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते शनिवार पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी मनजीत सिंह को बसंत विहार साउथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले में छह आरोपी नामजद हैं जिनमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जय सिंह चौहान ने बीते 25 मार्च को श्रीनगर कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि कासिफ कलीम एवं अन्य व्यक्तियों की ओर से विवि के नाम की फर्जी डिग्री, अंकतालिका एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर विभिन्न स्थानों पर प्रयोग किया गया जिस पर श्रीनगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार के नेतृत्व में पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम नामजद आरोपी कासिफ कलीम एवं एक अन्य आरोपी देवांश पांडे को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि तीसरे आरोपी संतोखपुरा, थाना सदर तहसील चरखी दादरी भिवानी हरियाणा निवासी मनजीत सिंह को बीते शनिवार को बसंत विहार साउथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मामले में छह आरोपी नामजद हैं, शेष अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें