फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 फतह के बाद भाजपा गैरसैंण को बनाएगी स्थायी राजधानी

Wed, 04 Nov 2015 10:18 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव फतह के बाद भाजपा गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाएगी। भाजपा इस बाबत विधान सभा में दो प्रस्ताव ला चुकी है।
विज्ञापन


जीएमवीएन में पत्रकार वार्ता में तीरथ सिंह ने कहा कि भाजपा सदन में 310 के तहत गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव लाई, लेकिन सरकार प्रस्ताव पर चर्चा करने के बजाय सदन में गुंडे लाई। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार देखा गया कि किसी विधान सभा में गुंडे पहुंचे। सरकार कह रही है कि यह मार्शल थे, लेकिन मार्शल की अपनी ड्रेस होती है। रावत ने कहा कि सरकार गैरसैंण के नाम पर जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट व काबीना मंत्री हरक सिंह स्थायी राजधानी के नाम पर गैरसैंण का खुलकर विरोध कर रहे थे।

रावत ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। जब गैरसैण को स्थायी राजधानी का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, नमामि गंगे के संयोजक राकेश ध्यानी, जिला महामंत्री भारत भूषण कुकरेती, जगदीप रावत, कुशलानाथ, पंकज सती, देवेंद्र मणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


तीरथ बोले,निम कर रहा अच्छा काम
रुद्रप्रयाग। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की तारीफ की। साथ ही केदारघाटी की अनदेखी और गैरसैंण सत्र के स्थगित करने पर प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा।
केदारनाथ से लौटकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निम केदारनाथ में अच्छा कार्य कर रही है। सुरक्षा दीवार, स्नान घाट का निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग सराहनीय है। केंद्र केदारनाथ सहित प्रदेश के लिए पर्याप्त धन दे रहा है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार धन न मिलने का रोना रो रही है। आपदा के ढाई वर्ष बाद भी केदारघाटी में एक भी झूला पुल का पुनर्निर्माण नहीं होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें