फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र परिषद लिखने पर भड़के

विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन करते आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट में अपलोड किए गए प्रोस्पेक्टस (प्रवेशार्थी निर्देशिका) में छात्र संघ के बजाय छात्र परिषद का जिक्र किए जाने पर आर्यन छात्र संगठन भड़क उठा। संगठन ने छात्र परिषद के बजाय छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी करने से रोकने पर छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से काफी बहस हुई। बाद में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) की ओर से प्रोस्पेक्टस में छात्रसंघ का भी उल्लेख करने पर छात्रों को गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे आर्यन छात्र संगठन के सदस्य गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्यालय पहुंचे। यहां वे प्रशासनिक भवन जाने वाले रास्ते के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से छात्र हित में समर्थन मांगा जिस पर कर्मचारी उठकर बाहर आ गए। इसके बाद छात्रों ने गेट पर ताला लगा दिया।
धरना देते हुए छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रोस्पेक्टस को वेबसाइट में अपलोड किया है। इसमें फीस वाले कॉलम में स्टूडेंट्स काउंसिल फी (छात्र परिषद शुल्क) का उल्लेख किया गया है जबकि गत वर्ष चले आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ (स्टूडेंट्स यूनियन) चुनाव का आश्वासन दिया था। छात्रों ने विश्वविद्यालय पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छात्रों को समझाने डीएसडब्लू प्रो. महावीर नेगी और मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी प्रोस्पेक्टस का पूर्ण रूप से प्रकाशन नहीं हुआ है। इसमें संशोधन होने हैं। कुछ देर बाद डीएसडब्लू की ओर से फीस कॉलम में स्टूडेंट्स यूनियन का उल्लेख संबंधी संशोधन कर दिया गया जिसके बाद छात्रों का का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना स्थगित कर दिया।
प्रदर्शनकारियों में बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव प्रदीप रावत, राम प्रकाश व देवकांत देवराड़ी, सम्राट राणा, अंकित झिंक्वाण, अनुराग, दीपिका व अंकिता आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें