फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम के लिए मिली तीन करोड़ की धनराशि: कंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से नगर पंचायत कीर्तिनगर के न्यूनीसैंण में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। देवप्रयाग विधानसभा विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि पिछले वर्ष इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई थी। दो नवंबर 2023 को खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड को कीर्तिनगर में साढ़े सात करोड़ की लागत से एक हजार वर्ग मीटर में बहुउद्देशीय भवन बनाए जाने की स्वीकृति भी दी थी। यहां इंडोर स्टेडियम, चेजिंग रूम और शौचालय आदि का निर्माण किया जाना है। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए नगर के पास न्यूनीसैंण में भूमि का चयन किया गया है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि कीर्तिनगर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इससे युवाओं को मदद मिलेगी। कहा कि जल्द से जल्द इंडोर स्टेडियम का निर्माण हो इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ की राशि निर्गत किए जाने पर केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें