फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में पढ रहे हैं ऑनलाइन ठगी, महिला व बाल अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले की नवनियुक्त एसएसपी पी. रेणुका देवी ने कहा कि पहाड़ में ऑनलाइन ठगी, महिला एवं बाल अपराध बढ़ रहे हैं। अधिकारियों को इन पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि लॉकडाउन में नशे के कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखकर इस कारोबार की कड़ियों को तोड़ना आसान होने के साथ-साथ चुनौती भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी पी. रेणुका देवी ने कहा कि श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार शहरों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ में यातायात एक प्रमुख समस्या है। यहां सड़कें काफी संकरी हैं। ऐसे में नो पार्किंग स्थानों पर वाहनों के पार्क होने से समस्या और बढ़ जाती है। रेणुका ने कहा कि वर्तमान समय में महिला व बाल अपराधों में वृद्धि हुई है, जिसको नियंत्रित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एसओजी सहित अन्य प्रशासनिक दायित्व सीओ कोटद्वार से एएसपी पौड़ी को सौंपे गए हैं। एसएसपी ने कहा कि ऑनलाइन ठगी व नशे के व्यापार पर सख्त नजर रखने के लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा कि गढ़वाल विवि व समाज कल्याण विभाग से जुड़े कई मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र से बाहर जाने पर फेसशील्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें