फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास पेयजल योजना निर्माण की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लाक के चौरास क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना को नियोजन समिति की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। विकासखंड कीर्तिनगर के सुपाणा, मंगसू, मड़ी, नौर, गोरसाली, नैथाणा, रानीहाट सहित एक दर्जन गांवों की पेयजल समस्या अब शीघ्र ही दूर होने वाली है। क्षेत्र के लिए प्रस्तावित पेयजल योजना निर्माण के लिए नियोजन समिति की स्वीकृति मिल चुकी है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि अब योजना की फाइल इएफसी की सहमति के लिए भेजी गई है। इसके बाद वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने पर निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें