फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिना अनुमति अवैध खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहन पकड़े

Sun, 14 Dec 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में तथा उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत के नेतृत्व में अवैध खनन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। तहसील स्तर पर गठित राजस्व विभाग की टीम ने चौरास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रेत व पत्थर से भरे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान चार वाहनों को बिना अनुमति अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से रेत, बजरी और पत्थर ढो रहे घोड़ा-खच्चरों के मालिकों को भी भविष्य में अवैध खनन न करने के सख्त निर्देश दिए गए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कीर्तिनगर राय सिंह गुसाईं, राजस्व निरीक्षक चौरास जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उप निरीक्षक किलकिलेश्वर सुशील चौहान तथा राजस्व उप निरीक्षक मलेथा अजय सजवाण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें