फोटो
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से श्रीयंत्र यूथ क्लब और साइंस एंड आर्ट्स क्लब के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर के ब्लड बैंक में जमा कराया गया। शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ ही युवाओं और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। बेस चिकित्सालय श्रीनगर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और आपातकालीन परिस्थितियों में यह जीवनरक्षक साबित होता है। इस मौके पर डॉ. दीपा हटवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव संजय रावत, कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल आदि मौजूद रहे। संवाद