फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के लिए चार छात्र चयनित

Fri, 03 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल की कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा में विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत चार चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में मलेथा के शिवम भट्ट, शुभम, बडियारगढ़ क्षेत्र के आर्यन पंवार व कीर्तिनगर की सिमरन शामिल हैं। इस मौके पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गणेश प्रसाद भट्ट, अनिल लिंगवाल, नीरज प्रेमी, विक्रम भारती एवं दीप्ति आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


-
दुगड्डा-चौकी डागर मार्ग निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
कीर्तिनगर। करीब एक सप्ताह पहले तैयार हुए दुगड्डा-चौकी डागर मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय राजेंद्र पंवार का कहना है कि सड़क किनारे नालियां नहीं बनने से कई स्थानों पर बजरी, रोड़ी, रेत और मिट्टी सड़क पर जमा हो गई है जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क की सतह भी कुछ स्थानों पर उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और सड़क की खामियों को जल्द दूर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें