कोतवाली श्रीनगर के चार जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। चारों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार को कोतवाली श्रीनगर और कीर्तिनगर में पुलिस कर्मियों का कोविड रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। श्रीनगर में चार जवान पॉजिटिव पाए गए। कोतवाल श्रीनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि मंगलवार को 70 पुलिसकर्मियों का टेस्ट हुआ। पॉजिटिव निकले 3 कर्मी कोतवाली और एक पुलिसकर्मी हैलीपेड ड्यूटी पर थे। चारों को कोई दिक्कत नहीं है। उनको आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, कोतवाल कीर्तिनगर चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 26 कर्मियों के रेपिड टेस्ट हुए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। संवाद