फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के पहले दिन दुगड्डा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का शहीद जसंवत सिंह खेल मैदान रांसी में आगाज हो गया है। महाकुंभ के पहले दिन की प्रतियोगिताओं में दुगड्डा ब्लॉक का दबदबा देखने को मिला। यहां बालक वर्ग की लंबीकूद, दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रांसी मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने किया। प्रतियोगिता के तहत अंडर-21 लंबीकूद बालक वर्ग में पौड़ी के सूरज पाल ने पहला, दुगड्डा के अशराफ अली ने दूसरा, रिखणीखाल के रोहित नेगी ने तीसरा, अंडर-14 की लंबीकूद में खिर्सू के अमन भट्ट ने पहला, दुगड्डा के सौरभ तिवारी ने दूसरा, जयहरीखाल में मंजीत रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दुगड्डा के सौरभ राणा पहले, अमन भट्ट दूसरे, अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर -17 गोला फेंक में दुगड्डा के अभय प्रताप ने पहला, अंकित रावत ने दूसरा, अमन नेगी ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-14 गोला फेंक में दुगड्डा के रोहन पहले, थलीसैंण के ऋषभ पटवाल दूसरे, एकेश्वर के आयुष पांथरी तीसरे, अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में पौड़ी के अनुज कमार पहले, खिर्सू के अर्जुन चौहान दूसरे, कोट के सूरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 गोला फेंक प्रतियोगिता में दुगड्डा के विनीत रावत ने पहला, नैनीडांडा के अंशुल बिष्ट ने दूसरा व रिखणीखाल के संजय बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी उमेश चंद्र बहुगुणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी, भगवान गुर्साइं, नरेश रावत, अनिल कुमार, महेश, इमरान, रोहित कुमार, सचिन कश्यप, आरिफ, शाहरुख अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें