फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में यमकेश्वर ब्लॉक की चार छात्राएं छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चढ़ी गांव पौड़ी की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विज करवाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 2067 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यमकेश्वर ब्लॉक की चार छात्राएं पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर आयोजित क्विज में विकासखंड कल्जीखाल, खिर्सू और पाबौ से 423, पोखड़ा, कोट व पौड़ी से 493, द्वारीखाल, दुगड्डा व यमकेश्वर से 498, थलीसैंण, बीरोंखाल, नैनीडांडा से 252, एकेश्वर, रिखणीखाल, जयहरीखाल से 401 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक की चार छात्राओं ने प्रथम चार स्थान प्राप्त किए हैं। इनमें जीआईसी बनचूरी की छात्रा प्रीति लखेड़ा कक्षा-12, शिवानी लखेड़ा कक्षा-11 व शिवानी रतूड़ी कक्षा-10 और जीआईसी भृगुखाल की सिद्धि भट्ट कक्षा-10 शामिल हैं। दिऊली यमकेश्वर समेत टॉप 15 रैंक की छात्राओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा, समन्वयक जसवंत सिंह बिष्ट, संयोजक डॉ. एनपी उनियाल, डॉ. प्रमोद नौटियाल ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग करने वाले अध्यापक और अध्यापिकाओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें