श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पंजाब) के साथ मिलकर रिसेंट एडवांस इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में एआई के अनुप्रयोग और महत्व पर चर्चा की गई।
एनआईटी में आयोजित ऑन लाइन लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। इसमें कहा गया कि वर्तमान समय में एआई सूचना प्रौद्योगिकी और संबधित क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज चिकित्सा अनुसंधान और उड़ने वाली कारों के लिए एआई नींव का काम कर रहा है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार ने एआई और डीप लर्निंग की चुनौतियों और हाल में हुए कामों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र चौधरी, प्रो. आर बालासुब्रमण्यम, डॉ. इमैनुएल, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पुनीत गोयल, प्रो. आरके पटेरिया, डॉ. सचिन त्रिपाठी, डॉ. मयंक पांडे और राजेश कुमार आदि ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिह और डॉ. परवीन कुमार ने किया।