श्रीनगर। बिल्वकेदार क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी के गारंटी पत्र वितरित किए। श्रीनगर के नगर संयोजक आदित्य नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गारंटी पत्र जारी किए हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि श्रीनगर के पास जल विद्युत परियोजना होने के बावजूद स्थानीय जनता व श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र को सस्ती बिजली मिलना तो दूर 24 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिल्वकेदार और आस-पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का संकट है जिसे आम आदमी पार्टी नगर निगम श्रीनगर का चुनाव जीतने के बाद दूर करने की गारंटी देती है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं हेतु गोशाला निर्माण, घर-घर जाकर डोर स्टेप योजना के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज निर्गत कराने हेतु गारंटी पत्र दिए। मौके पर राज्य आंदोलनकारी सुशील रावत, कुलदीप राणा, पवन पुरी, रघुवर दयाल, पृथ्वी बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।