फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर क्षेत्र में सातवें दिन जलते रहे जंगल

विज्ञापन
गंगा दर्शन बैंड में मजदूर की सहायता से आग बुझाते वन कर्मी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कीर्तिनगर रेंज में सातवें दिन भी जंगल आग जलते रहे। रविवार दोपहर में एक बार फिर गोरसाली गांव के समीप आग लग गई। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव भट्ट ने बताया कि ग्रामीण आग बुझाने में लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में बार-बार हो रही आग की घटनाओं को देखते हुए कीर्तिनगर मेें फायर बिग्रेड दस्ता भेजे जाने की मांग की। ताकि आग लगने पर तत्काल काबू पाया जा सके। इधर, गढ़वाल वन प्रभाग (रिजर्व) पौड़ी में अक्तूबर 2020 से अब तक 114 घटनाओं में 249.9 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी में अक्तूबर 2020 से अब तक 181 घटनाओं में 146.22 हे. वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन

झोपड़ी तक पहुंची आग, मजदूर भागा
श्रीनगर। श्रीनगर रेंज के अंतर्गत रविवार को जलेथा और गंगा दर्शन बैंड के समीप आग भड़क उठी। गंगा दर्शन बैंड और बिल्वकेदार के बीच लगी आग एक झोपड़ी तक पहुुंच गई। आग को झोपड़ी की ओर आता देख अंदर बैठा एक मजदूर आनन फानन में बाहर भागा। वन विभाग ने मजदूर की सहायता से यहां आग पर काबू पा लिया। जिससे झोपड़ी आग की चपेट में आने से बच गई। रेेंजर शीशपाल सिंह ने बताया कि जलेथा में आग लगी हुई थी। सुबह से टीम आग बुझा रही थी। शाम को आग को बुझा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें