फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गलदार को वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
पौड़ी के गहड़ गांव में रेस्क्यू किया गया गुलदार। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज पौड़ी के गहड़ गांव में आपसी संघर्ष के बाद एक नर गुलदार घायल अवस्था में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने घायल गुलदार को रेस्क्यू कर लिया है। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज पौड़ी स्थित गहड़, ल्वाली व आसपास के क्षेत्रों में विगत तीन दिनों से गुलदार देखा जा रहा था। रविवार को गहड़ गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के ल्वाली-कालेश्वर मार्ग पर स्कपर में होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे के करीब गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। वनक्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार के पिछले हिस्से में लकवा हो गया है और उसके कुछ दांत भी टूटे हुए है। जिससे लगता है कि यह संघर्ष में बुरी तरह घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल गुलदार का उपचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें