श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में बुधवार रात्रि को मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैकुंठ मेला स्थल आवास विकास मैदान श्रीनगर में एक खाद्य स्टॉल पर खाने को लेकर कुछ युवकों व स्टॉल मालिक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मारपीट में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की गई।