फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नीलकंठ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नीलकंठ धाम में कावड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही संचालकों को प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट भी लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 18 खाद्य पदार्थों के नमूनों को लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों को निरीक्षण के दौरान अपने प्रतिष्ठानों में बंद कूड़ेदान व साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि समय-समय पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में धूम्रपान न करने के लिए भी सूचना चस्पा करने को कहा गया। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में धूम्रपान करते हुए कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उस पर जुर्माने की धनराशि फूड बिजनेस ऑपरेटर से ली जाएगी। उन्हें प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट भी लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें