फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घर से लापता युवती मिली, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पैठाणी क्षेत्र से लापता एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना पैठाणी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 19 साल की बेटी 30 जून की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह देर रात तक घर नहीं लौटी।परिजनों ने उनकी बेटी की सकुशल घर वापसी की गुहार पुलिस से लगाई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने युवती को पैठाणी क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया है। वह परिजनों से किसी बात से नाराज होकर चली गई थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, दिनेश राणा, कांस्टेबल धनंजय और तुलसी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें