पौड़ी। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री की प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पौड़ी शहर में विभाग की टीम ने 12 से अधिक खाद्य सामग्री के सैंपलों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने पौड़ी शहर के एजेंसी चौक, कोटद्वार रोड, धारा रोड व अपर बाजार में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने घेवर, सरसों को तेल, मिठाई बतीसा, चीनी, वेसन आदि के नमूने जांच के लिए भरे। बताया कि जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने दुकानदारों से प्रतिष्ठान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।