फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने तीन राशन की दुकानों का किया निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमीट्रिक राशन वितरण न करने, सूचनाएं उपलब्ध न करवाने और स्पष्टीकरण न देने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी हैं। संबंधित दुकानों से संबद्ध राशन कार्डधारकों को अन्य दुकानों से राशन वितरित की जाएगी। विभाग के अनुसार, जब तक संबंधित राशन कार्डधारक संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देेते हैं तब तक दुकानें निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय डोभाल ने लापरवाही बरतने पर श्रीनगर बाजार में स्थित शैलेंद्र मिश्रा, सुरालगांव स्थित प्रेम सिंह पंवार और चमराड़ा स्थित कांता प्रसाद की दुकान को निलंबित कर दिया है। उक्त दुकानों के राशन कार्डधारकों को क्रमश: शिव लाल (टम्टा मोहल्ला), राजेश कुमार (रामपुर) और दिनेश खंडूड़ी (खंडाह श्रीकोट) से संबद्ध किया गया है।
डोभाल के अनुसार, तीनों खाद्यान्न विक्रेता विभाग की ओर से जारी आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। सूचनाएं देने मेें लापरवाही बरत रहे हैं। विक्रेताओं से अंत्योदय योजना लाभार्थियों के गैस कनेक्शनों की सूचना मांगी गई थी लेकिन नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश है कि कम से कम 85 बायोमीट्रिक राशन वितरण हो लेकिन विक्रेता निर्देश के अनुसार बायोमीट्रिक राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। जब उनसे ऑफ लाइन (नॉन-बायोमीट्रिक) राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर मांगे गए तो उन्होंने उपलब्ध नहीं कराए। इससे सत्यापन नहीं हो पाया कि वास्तव में उपभोक्ताओं ने राशन लिया है या नहीं। मिश्रा की दुकान से संबद्ध उपभोक्ता खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत कर रहे थे। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि किसी को फ्री का राशन दिया जा रहा है और किसी को नहीं। डोभाल ने बताया कि कई बार संबंधित विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें