फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका प्रियंका महर के गीतों पर झूमा कीर्तिनगर, धूम सिंह रावत ने भी जमाया रंग

विज्ञापन
कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी एंव मोलू भरदारी स्मृति मेले मे दर्शको के साथ नाचती लोक गायिक? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
रणसिंघ बाजो तुतरी बाजे बाजो मुरली हुड़की ढमा ढम...ता छुमा ता छुमा छुमा। गायिका प्रियंका महर व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किए गीतों पर दर्शक खूब झूमे। मौका था शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले का। जहां प्रियंका ने न सिर्फ मेले में न सिर्फ गढ़वाली बल्कि हिंदी, पंजाबी गीतों का भी तड़का लगाया। इससे पूर्व धूम सिंह रावत की टीम के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

यहां स्थित रामलीला मैदान में शुरू हुए शहीद स्मृति मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में देर शाम प्रियंका महर की टीम ने गीतों के रंग बिखेरे। प्रियंका की टीम ने चैता की चैतवाली, तेरा बिना और कोई न जंचदा, ता छुमा ता छुमा छुमा, रणसिंघ बाजो तुतरी बाजे बाजो मुरली हुड़की ढमा ढम, गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा और आओ दीदी भूलों चला हिटी चली जौला गीत सुनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर होने वाले विकास मेले को संजोने की जरूरत है। ताकि हमारे शहीदों का इतिहास जिंदा रह सके। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश जाखी, सभासद विकास दुमागा, दीपा देवी, अजय रावत, नरेंद्र कुवंर ,नरेंद्र भंडारी, केदार बिष्ट और अमित मेवाड़ आदि मौजूद थे।
रस्साकशी में डायमंड और बजरंग दल ने मारी बाजी
श्रीनगर। विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदार स्मृति मेले के दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता का शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कीर्तिनगर का डायमंड ग्रुप पहले स्थान पर रहा। जबकि पुरुष वर्ग में उफल्डा के बजरंग दल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मेले में आज के कार्यक्रम-
श्रीनगर। शहीद स्मृति मेले में दोपहर को विभिन्न खेल स्पर्धाएं एवं कैरम प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही विभिन्न स्कूलों के सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं की प्रस्तुतियां आकर्षण रहेंगी। जबकि सांस्कृतिक संध्या किशन महिपाल और साथी कलाकारों के नाम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें