फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2050 तक समुद्र में मछलियां कम, प्लास्टिक की बोतल होंगी ज्यादा

विज्ञापन
श्रीनगर मे स्वच्छता जागरुकता रैली निकालते जयदयाल संस्कृत महाविद्यालय के छात्र - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
स्वच्छ, साफ हो हमरु नगर, बीमारी रे कोसों दूर जैसे जनगीतों के साथ नगर पालिका, व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों ने पीपलकोटी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में नगर की सड़कों के किनारे नालियों की साफ-सफाई भी की गई। वहीं श्रीनगर में स्वच्छता ही सेवा रैली निकाली गई।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत के नेतृत्व में इन दिनों पालिका की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पॉलीथीन उन्मूलन के साथ ही नगर की स्वच्छता पर व्यवसायियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। सोमवार को पालिका की ओर से नगर की सड़कों के साथ ही मोहल्लों के आंतरिक मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन गीत स्वच्छ, साफ हो हमरु नगर, बीमारे रे कोसों दूर, स्वच्छ चमोली, सुंदर चमोली.., पालिका की यही पुकार, स्वच्छ रहे घर, संसार जैसे जनगीतों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित के साथ ही कई लोग मौजूद थे।
2050 तक समुद्र में मछलियां कम, प्लास्टिक की बोतल होंगी ज्यादा: सुनील राज
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में बोले तहसीलदार
- नगरपालिका अध्यक्ष ने दिखाई स्वच्छता ही सेवा रैली को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वच्छता रैली के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली गई। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज ने पॉलीथिन-प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग की भयावह स्थिति को सामने रखा। उन्होंने बताया कि एक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियां कम और प्लास्टिक की बोतल ज्यादा होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को स्वच्छता ही सेवा रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, श्री जयदयाल संस्कृत महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवियों और स्टॉप टीयर्स के सदस्यों ने हाथों में तख्ती लिए नगर क्षेत्र में घूमकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के पश्चात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि समुद्री जीव हो या जमीन पर चलने वाले जानवर इनका जीवन पॉलीथिन-प्लास्टिक से संकट में है। मिट्टी में पॉलीथिन के गलने से यह मनुष्य के शरीर में भी चला जाता है। बताया कि भारत सरकार ने 2 अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक (एक बार इस्तेमाल होने वाली सामग्री) पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ताकि पर्यावरण बचा रह सके। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मेहरा, प्रधानाचार्य जीजीआईसी सुमन पंवार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता, डा. बीपी नैथानी, प्रमोद बमराड़ा, अनुराग चमोली व भवान सिंह रावत आदि उपस्थित थे। संचालन शशि सिंह पंवार ने किया।

श्रीनगर मे स्वच्छता जागरुकता रैली निकालती जीजीआईसी की छात्राएं- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें