जम्मू। जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय ने लॉकडाउन के दौरान छात्रहित में सीबीएसई और एनसीईआरटी के पंजीकृत परामर्शदाताओं के लॉकडाउन डायरी नाम से विशेषज्ञों के ग्रुप के साथ मिलकर राज्य के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की व्यक्तिगत, शैक्षिक तथा मानसिक समस्याओं पर चर्चा करने के लिए वेबिनार का रविवार को आयोजन किया। लॉकडाउन डायरी के संयोजक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि छात्रों के लिए इतने बड़े स्तर पर वेबिनार के माध्यम से परामर्श सेवा देने वाला जम्मू देश का प्रथम प्रदेश बन गया है जिसमें 2000 से अधिक छात्रों ने अपनी समस्याओं के समाधान पूछे। सीबीएसई की वरिष्ठ लोक संपर्क अधिकारी रमा शर्मा तथा एनसीईआरटी की परामर्श सेल की पहल पर इस अभियान को चलाया गया है।
इस मौके पर निदेशक स्कूल शिक्ष विभाग अनुराधा गुप्ता जम्मू वेबिनार की मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही। निदेशक अनुराधा ने कहा कि भविष्य में राज्य के सभी छात्रों के परामर्श और मार्गदर्शन के लिए राजेश वशिष्ठ तथा उनकी टीम का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान छात्रों को भोजन शैली को नियंत्रित कर अपने शरीर और मन के भावों में संतुलन स्थापित करना, परीक्षाओं में कैसे पढ़ाई करना, तनाव को हावि न होने देना आदि बातों के बारे में सिखाया गया।
इस अवसर पर छात्रों , अभिभावकों , शिक्षकों सहित वेबिनार समन्वयक तथा प्राध्यापिका पुनीत दत्ता , शास्त्री नगर विद्यालय की प्राचार्या परवीन अख्तर तथा राज्य के काउंसलिंग सेल के अधिकारी रोमेश शर्मा भी उपस्थित रहे। वेबिनार में छात्रों नेवमेंटल हेल्थ को लॉकडाउन कैसे ठीक तथा नियंत्रण मे रखें ? कोई सुबह पढ़ने को बोलता है तो शाम को , ऐसे में दिनचर्या को कैसे अच्छा बनाया जा सकता है ?कला संकाय की छात्रा हूँ ,इस क्षेत्र में क्या संभावनाएं हैं ? लॉकडाउन के दौरान हर चीज मोबाईल से करनी पड़ती है जिससे ध्यान भंग होता रहता है , इसे कैसे काबू में रखा जाए ? आदि जैसे कई सवाल पूछे।