छतरीधार से गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर को जाने वाले मोटर मार्ग से सटी झाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग परिसर के कम्युनिटी हाल के समीप तक पहुंच गई।
कुछ दिन पूर्व ही खंडाह से सटे जंगल भी धू-धूकर जलते दिखे थे। रविवार को पौड़ी परिसर के समीप ही नीचे की ओर से झाड़ियों में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची रही। गनीमत रही कि आग पर जल्द ही काबू पाया गया अन्यथा इसकी चपेट में काफी संख्या में पेड़ भी आ सकते थे। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कबाड़ में आग लगना प्रतीत हो रहा है, जहां से आग झाड़ियों तक पहुंची। कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद