फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं उठते देख सूझबूझ दिखाई, पानी से आग बुझाई

विज्ञापन
श्रीनगर रविवार सुबह गढवाली मार्ग के एक स्टोर पर लगी आग के बाद स्टोर से सामान बाहर निकालते स्थानी? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। बाजार में रविवार सुबह आसपास के लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। समय रहते इसे खाली करा लिया गया। अंदर आग जोर पकड़ ही रही थी। पानी डालकर उस पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग निवासी कपिल पंवार सुबह जब अपना ऑफिस खोलने पहुँचे, तो उन्होंने गली से धुआं आते देखा। यह बात उन्होंने अन्य लोगों को बताई। जिस दुकान से निकल रहा था, उसके मालिक, मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। दुकान का ताला खोला गया तो देखा कि इसमें आग जोर पकड़ ही रही थी। देर होती तो आग अन्य दुकानों तक फैल सकती थी। लोगों ने पानी से आग बुझाकर सामान गोदाम के बाहर कर दिया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि आग की सूचना पर दस्ता मौके पर पहुंच गया था। लेकिन आग तब तक बुझा ली गई थी। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें