पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर डांगी के समीप इस तरह जलकर राख हुई कार। जागरुक पाठक
फोटो
थलीसैंण। पैठाणी-कर्णप्रयाग मार्ग किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है।
रविवार को एक कार पैठाणी की ओर आ रही थी। तभी चालक ने कार को डांगी गांव के समीप पैठाणी-कर्णप्रयाग मार्ग किनारे रोका और पानी भरने के लिए धारे पर जाने लगा। तभी कार के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगीं। चालक जब तक कुछ करता, उसकी आंखों के सामने ही पूरी कार जल गई। थाना पैठाणी की एसआई दीपिका बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना बड़थोली गांव निवासी चालक सुरेंद्र सिंह निवासी ने दी। प्रथम दृष्टया कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की घटना हुई है। हालांकि कार में आग के कारण तकनीकी जांच में ही स्पष्ट हो पाएंगे। संवाद