फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ‘जरूरतमंदों की मदद से बड़ा कोई परोपकार नहीं’

Sun, 28 Jan 2024 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। रोटरी मेरठ मंडल के सत्र 2024-2025 के पदाधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पेट-सेट(प्रेजीडेंट इलेक्टेड-सेक्रेटरी इलेक्टेड) में 107 क्लबों के 350 पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर सत्र की निर्वाचित डीजी रोटेरियन दीपा खन्ना ने कहा कि रोटरी समाज सेवा की एक परंपरा है जिसे हमें आगामी सत्र में भी आगे बढ़ाना है। वर्तमान डीजी अशोक गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद से बड़ा परोपकार कोई नहीं है। तीन दिन तक चले अलग-अलग सत्रों में निर्वाचित पदाधिकारियों ने रोटरी की बारीकियां सीखीं। पेट-सेट रोटरी मंडल का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है जिसकी मेजबानी इस बार रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से की गई। इस दौरान रोटेरियन नितिन अग्रवाल, चक्रेश लोहिया, नीरज अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अंजु हाड़के, महेश कोटबागी, सुधींद्र शर्मा, मो. आशिफ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें