फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ‘अंगुली का निशान, लोकतंत्र की पहचान’

Tue, 20 Feb 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और पोलिंग बूथों पर हुए मतदान जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और पोलिंग बूथों पर ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ थीम पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा गया कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पहचान है। इसलिए मतदान के दिन जरूर वोट डालने जरूर जाएं।
विज्ञापन

ब्लॉक द्वारीखाल के डांडामंडी में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मतदान करें और किसी के दबाव में न आएं। कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में कम मत प्रतिशत वाले पोलिंग बूथों पर कार्यक्रम चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें