मुख्य अभियंता कार्यालय में सीटू से संबद्ध जल निगम-जल संस्थान मजदूर यूनियन से जुड़े फील्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। चार माह से वेतन नहीं दिए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि फील्ड कर्मचारी लंबे समय से मांगों के समाधान को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मंगलवार को जल निगम-जल संस्थान मजदूर यूनियन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के फील्ड कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी में धरना दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चिरंजीव डोभाल व सचिव रोशन लाल डंडरियाल ने कहा कि विगत चार माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष महेश जोशी, शिशुपाल सिंह पटवाल, राजेंद्र नेगी, शंभू प्रसाद, दिवाकर भटट, गोविंद नेगी, वीरेंद्र रावत आदि शामिल थे। संवाद