फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2025 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की डबल इंजन सरकार का मनरेगा को बदलने का निर्णय न केवल गरीब व्यक्ति के रोजगार के अधिकार को छीनने वाला है। कार्यक्रम के प्रभारी मोहनानंद डोभाल और श्यामलाल आर्य ने प्रस्तावित नए बिल की खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब मजदूरी की मुख्य जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत, शशि प्रकाश भट्ट, जगदीश चंद्र आर्य, मकान सिंह चौहान, राजकुमार टोडरिया, सुरेश राणा, मातबर सिंह रावत, सुभाष लिंगवाल, विनोद रौथाण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें