फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: किसानों को मिलेंगे 6500 से अधिक चूजे

Wed, 01 Apr 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण किसानों को करीब 6500 से अधिक चूजे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत इस वर्ष करीब साढ़े छह हजार चूजों का वितरण किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के परिवारों को ग्राम प्रधान की संस्तुति पर 20 रुपये प्रति चूजे की दर से 50 से 100 चूजे दिए जा रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के चयनित परिवारों को स्पेशल कंपोनेंट के तहत प्रति परिवार 40 चूजे निःशुल्क दिए जाएंगे। साथ ही मुर्गी बाड़े के लिए जाली भी दी जा रही है। एक माह के चूजे जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें