श्रीनगर। एनसीसी अकादमी पर उच्च न्यायालय की ओर से जारी फैसले पर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। इस मौके पर लोगों ने क्षेत्र में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। खुशी व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिंडोलाखाल कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, कीर्तिनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, पीसीसी मोहनानंद डोभाल, डॉ. प्रताप भंडारी, राम प्रकाश नौटियाल, आशीष पंवार, उक्रांद के विधानसभा संयोजक रंजन रतूड़ी, वरिष्ठ उक्रांद नेता गणेश भट्ट, सतेंद्र भट्ट, पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला शामिल थे। संवाद
न्यायालय के फैसले पर देवप्रयाग क्षेत्र में खुशी की लहर
न्यायालय के फैसले पर देवप्रयाग क्षेत्र में खुशी की लहर
देवप्रयाग। विकास खंड के श्रीकोट माल्डा में ही एनसीसी अकादमी स्थापित किये जाने के न्यायालय के फैसले से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। एनसीसी अकादमी बचाओ समिति ने इसे जनता के कड़े संघर्षों की जीत बताया। इस मौके पर ब्लॉक मुख्यालय हिडोलाखाल, देवप्रयाग नगर, बागवान आदि क्षेत्रों में लोगों ने खुशी व्यक्त कर मिठाई बांटी। इस मौके पर एनसीसी अकादमी मामले में हाईकोर्ट में जन हित याचिका दायर करने वाले पूर्व सैनिक व आप पार्टी के विधानसभा संयोजक गब्बर सिंह बंगारी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर एनसीसी अकादमी बचाओ समिति के संयोजक जयपाल पंवार, अध्यक्ष केके कोटियाल, गणेश भट्ट, रजनीशकांत तिवाडी, डॉ. जेपी उनियाल, रोशनी चमोली, कौसा भट्ट, आशीष पंवार, रघुवीर सिंह, अरविंद सजवाण, गुड्डा कठैत, देवेंद्र भट्ट, विनोद टोडरिया, शशिकांत भट्ट, पीतांबर, लखपति आदि मौजूद थे। संवाद