फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनने को लेकर कवायद तेज कर दी है। आगामी 16 से लेकर 20 सितंबर तक दोनों दलों का जिले के विभिन्न विकास खंडों में कार्यकर्ताओं से बैठकों का दौर रहेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पौड़ी जिला प्रभारी याकूब सिद्घिकी 17 से 20 सितंबर तक भ्रमण पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा ने बताया कि जिला प्रभारी 17 सितंबर को मुख्यालय पौड़ी में विकास खंड कोट, कल्जीखाल व पौड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। 18 सितंबर को वह पाबौ में ब्लाक थलीसैंण, चाकीसैंण, पाबौ व खिर्सू की बैठक लेंगे। 19 सितंबर को सतपुली में ब्लाक पोखड़ा, एकेश्वर व बीरोंखाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को समर्थित प्रत्याशी चयन पर मंथन किया जाएगा। दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रायशुमारी के साथ समर्थित प्रत्याशी चयन की कवायद तेज करेंगे। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि 16 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की बैठक स्वर्गाश्रम, 17 सितंबर को लैंसडौन विधान सभा क्षेत्र की बैठक कोटद्वार और चौबट्टाखाल की बैठक सतपुली में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को सर्किट हाउस पौड़ी में विधान सभा क्षेत्र पौड़ी व श्रीनगर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक होगी। उन्होेंने कहा कि ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्थित/अधिकृत प्रत्याशी चयन पर रायशुमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें