श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 2015-16 से 2021-22 तक के नामांकित छात्र-छात्राओं को किसी भी सेमेस्टर में एक प्रश्न पत्र की परीक्षा उत्तीर्ण करने का विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र पर 18 एवं 19 फरवरी को परीक्षा का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसे छात्रों की एक प्रश्न पत्र में लिखित परीक्षा 18 फरवरी सुबह 11 बजे से एक बजे तक व प्रयोगात्मक परीक्षा 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से सायं पांच बजे तक होगी। जबकि आंतरिक परीक्षा 19 फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। उन्होंने कहा कि इसका लाभ बीए, बीएससी, एमए, एमएससी सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के करीब 770 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। कहा कई ऐसे छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जो योग्य नहीं पाए गएा हैं। कहा ऐसे छात्र कार्यालय आदेश निर्गत होने के 15 दिन के अंदर अपना शुल्क वापस लेने के लिए विवि के वित्त अधिकारी के नाम अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। संवाद