फोटो
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल से श्रीकोट स्वीत तक करीब 10 किमी दायरे में कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर सीवर के मेन होल भी टूटे हुए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग श्रीनगर बाजार से होकर गुजरता है। लेकिन मार्ग पर कीर्तिनगर से श्रीनगर की तरफ आते ही कई स्थानों पर जगह-जगह गड्ढे हुए हैं। यही स्थिति श्रीनगर से श्रीकोट तक भी है। गड्ढे से बचने के लिए वाहन चालक वाहनों को आड़ा तिरछा करके चलाने का प्रयास करते हैं। जिस कारण जाम की समस्या भी बनी रहती है। मामले में एनएच खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरकर उन स्थानों पर डामरीकरण किया जाएगा। ताकि लोगों को दिक्कतें न उठानी पड़े।