फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने बंदूक की गोली से खुद को उड़ाया

विज्ञापन
गोली लगने के बाद नीचे गिरा पूर्व सैनिक और उसकी बंदूक - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
शहर के शक्ति विहार मेें किराए के भवन में रह रहे पूर्व सैनिक ने बंदूक की गोली से फायर कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं। मृतक लगभग 10 दिन पूर्व गढ़वाल विवि में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे श्रीनगर के शक्ति विहार (पॉलीटेक्निक के पास) में लोगों ने जोर के धमाके की आवाज सुनी। लोगों को लगा कि शायद विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया, लेकिन जब वह घटना स्थल पर पहुंचे, तो देखा कि एक व्यक्ति औंधे मुंह जमीन पर पड़ा हुआ था। बगल में दो नाली बंदूक भी गिरी हुई थी। तब लोगों को पता चला कि वहां ट्रांसफार्मर नहीं फुंका था, बल्कि बंदूक से गोली चली थी। सूचना मिलने पर कोतवाली से उपनिरीक्षक अजय भट्ट और प्रवीना सिद्धोला मौके पर पहुंचे। उक्त व्यक्ति को 108 से बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि मृतक हरीश चंद्र मैठाणी (38) पुत्र बाचस्पति रुद्रप्रयाग जिले के मक्कू गांव (ऊखीमठ) का रहने वाला था। वह कुछ साल पूर्व सेना से रिटायर हुआ था। 10 दिन पूर्व ही उसने गढ़वाल विवि में गार्ड की नौकरी ज्वाइन की थी और कमरा किराये पर लिया था, जबकि उसका परिवार यहां नहीं रहता है। हरीश ने अपने कमरे से बाहर लगभग 50 मीटर दूर सड़क में बंदूक पेट से सटाते हुए गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की वजह गृहक्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें