फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

विज्ञापन
पौड़ी में जिला पूर्व सैनिक परिषद की समीक्षा बैठक लेते डीएम विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जिले में 30 हजार पूर्व सैनिक व उनके आश्रित रहते हैं। ऐसे में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला सैनिक परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सैनिकों से संबंधित ब्लाक प्रतिनिधि क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के समक्ष आ रही समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सभी ब्लाकों में समय-समय पर शिविरों का आयोजन करेंगे, जिनमें पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने कैंटीन भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही खस्ताहाल सड़कों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। कर्नल आनंद सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कल्जीखाल के घंडियाल में 15 नाली भूमि पर सेब की बागवानी शुरू की है, लेकिन यहां पानी की समस्या बनी है। ग्राम प्रधान थनुल कै. नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जंगलों की आग से पेयजल स्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में आग लगने के मामले में कड़े अर्थदंड की व्यवस्था की जानी चाहिए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन रावत व लैंसडौन मेजर आनंद सिंह, एसडीएम सदर एसएस राणा, डा. नरेंद्र कुमार, डीएस राणा, मुकेश रयाल, दरबान सिंह, सते सिंह, योगंबर रावत, फते सिंह भंडारी, महिपाल सिंह रावत, गोविंद सिंह, सौरभ सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
सड़कों पर पड़े साइन बोर्ड शहीदों का अपमान
पौड़ी। प्रधान थनुल कै. नेगी ने शहीदों के नाम की सड़कों के साइन बोर्ड जमीन पर पड़े होने को शहीदों का अपमान बताया। कहा कि सरकार ने सड़कों का नामकरण शहीदों के नाम तो किया, लेकिन वर्तमान में क्षेत्र की कई सड़कों के साइन बोर्ड जमीन पर पड़े हैं, जो शहीदों का अपमान है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें