देवप्रयाग विधान सभा के नेखरी - कोटाखाल मोटर मार्ग का भूमि पूजन करते विधायक विनोद कंडारी
- फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड देवप्रयाग के नैखरी-झनाऊ-कोटाखाल मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मोटर मार्ग निर्माण के बाद अब ग्रामीणों को ब्लाक मुख्यालय और छात्रों को कॉलेज जाने के लिए पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।
शुक्रवार को नैखरी में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने भूमि पूजन कर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद पीएमजीएसवाई लोनिवि निर्माण खंड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि 5.4 किमी नैखरी-झनाऊ-कोटाखाल मोटरमार्ग के निर्माण पर करीब 380.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग पर आने वाले पेड़ों के छपान और कटान का कार्य पूरा होने पर शीघ्र मार्ग का विधिवत निर्माण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सूरज पाठक, सहायक अभियंता हेमवंत नौटियाल, राहुल चौहान, साहब सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पिंकी लिंगवाल, प्रधान धूम सिंह, कुलदीप सिंह, अंकित भट्ट, प्रेम सिंह, ताजबर सिंह, विजयपाल पंवार आदि मौजूद थे। संवाद