फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विधायक के आश्वासन पर भी नहीं माने कर्मचारी

Sat, 12 Sep 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के भुगतान के लिए धरना छठवें दिन भी जारी
विज्ञापन

देवप्रयाग। जल संस्थान से स्थानांतरित जल निगम देवप्रयाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का लंबित मांगों को लेकर जल निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन पर भी कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट के नेतृत्व में विधायक कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें माह अप्रैल 2026 से वर्तमान समय तक का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने मांग रखी कि जल संस्थान देवप्रयाग की तर्ज पर ही जल निगम देवप्रयाग भी उन्हें मानदेय का भुगतान करे। वार्ता के दौरान विधायक ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया और कहा कि शासन स्तर से जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी कराए जाएंगे। इसके बाद भी कर्मचारी जल निगम कार्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे। इस दौरान गंभीर सिंह, प्रेम सिंह, यशपाल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें