फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कर्मचारियों ने सौड़ रेलवे सुरंग में किया आपदा राहत कार्यों का मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बाढ़ एवं भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल आयोजित की गई। मॉकड्रिल के तहत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में देवप्रयाग स्थित सौड़ में निर्माणाधीन सुरंग में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रेस्क्यू अभियान की बारीकियों को सीखा।
विज्ञापन


मॉकड्रिल के तहत आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि देवप्रयाग के सौड़ में निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में मलवा आने से मजदूर सुरंग में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पौड़ी व देवप्रयाग थाने से पुलिस बल, आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लिया और 10 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला। सीडीओ ने बताया कि मॉकड्रिल से कर्मचारियों को आपदा राहत कार्यों के लिए अपडेट किया जा रहा है।
एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि आपदा के दौरान संवाद और समन्वयक पर कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर सीटीओ गिरीश चंद्र, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीपीआरओ जीतेंद्र कुमार, ईई जल संस्थान एसके रॉय, ईई ऊर्जा निगम संजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नीतू असवाल आदि ने मॉकड्रिल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें