राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंप पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शनिवार को घंडियाल में मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष रावत ने कहा कि नई पेंशन योजना से उनका भविष्य सुरक्षित नहीं हैं। पुरानी पेंशन योजना एक सुलझी हुई योजना थी, जिससे हम सेवा में रहते हुए अपने कार्यों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।