श्रीनगर। स्टार क्लब की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर में प्रतिभागियों को शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के पुरुष, महिला और बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि दर्जाधारी अतर सिंह असवाल ने शिविर के अंतिम दिन के योगाभ्यास का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि योग ही सभी रोगों की संजीवनी है। इस मौके पर शोध छात्र विनीत पोस्ती ने योगनिद्रा के फायदे बताए। साथ ही शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के आसनों और योग का अभ्यास करवाया। शिविर के अंतिम दिन गढ़वाल विवि की योग प्रशिक्षक डॉ. किरण वर्मा, डॉ. घनश्याम ठाकुर, गंगा आरती समिति के डॉ. अरविंद दरमोडा, डॉ. किरन डंगवाल, अजय जोशी, प्रदीप बहुगुणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्टार क्लब की ओर से गढ़वाल विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षकों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। जबकि थर्मल स्क्रीनिंग के लिए वैशाली रावत व रागिनी रावत को भी सम्मान पत्र भेट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टार क्लब के सदस्य नवल किशोर जोशी, वरिष्ठ सदस्य धनेश उनियाल, वेद व्रत शर्मा, डॉ. पीबी नैथानी ने शिविर के प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संवाद