राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लेते छात्र-छ?
- फोटो : SHRINAGAR
राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में भारत के गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पांच वर्ष के भीतर देश को स्वच्छ बनाने के आह्वान पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन में प्रमुख भूमिका निभाई है। गोष्ठी संयोजक एवं एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि भारत के गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना एक जटिल काम है। धार्मिक, सांस्कृतिक और जाति आधारित कारणों के साध ही पानी की कमी भी एक मुख्य कारक बना है। उन्होंने कहा कि भारत मिशन के तहत बने शौचालयों की कई कमियां सामने आ रही हैं। इसलिए अक्सर लोग इन शौचालयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। इस मौके पर डॉ. प्राची फत्र्याल , डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. आदिल कुरेशी, डॉ. इलियास, डॉ. सृजना राणा व पारुल रतूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद