फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: परीक्षा रणनीति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

Thu, 26 Mar 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीजीआर परिसर में संचालित निशुल्क प्रेरणा कोचिंग की गतिविधियों के तहत आयोजित इंटरैक्ट विद स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने परीक्षा रणनीति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कोचिंग केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयवार शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं मार्गदर्शन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि प्रश्नपत्र को समयबद्ध तरीके से पूर्ण रूप से हल करना सफलता की कुंजी है। कोचिंग की शिक्षक शैलजा सिंह ने कोचिंग संस्थान का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिसर निदेशक डाॅ.यूसी गैरोला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला खान अधिकारी अंकित मुयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें