फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धनाऊं मल्ला में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर

Tue, 04 Aug 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत धनाऊं मल्ला के मिनी सचिवालय भवन में मंगलवार को स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्रामसभा के छह स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों और महिला सदस्यों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रोड्यूसर ग्रुप (पीजी) के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। समूहों के सुचारु संचालन, पारदर्शिता, आपसी समन्वय व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संगठनात्मक ढांचे का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमल रावत ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक उन्नति का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध और सामूहिक प्रयासों से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित कर सकती है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उपप्रधान पार्वती देवी ने समूहों की नियमित बैठक, बचत, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सामूहिक निर्णयों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में संगीता देवी, शोभा देवी, आरती देवी, आशा देवी, शकुंतला देवी, यशोदा देवी, कुसुम देवी, बिमला देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें