फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीका लगाने आए बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में कोविड टीका लगवाने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग को कोविड की यहां शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई जानी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग रूम में ही बुजुर्ग बेहोश हो गए थे। डाक्टरों की टीम ने बुजुर्ग को बचाने के लिए तत्काल उपचार किया, लेकिन वह बच नहीं पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकासखंड पाबौ के झंगरबौ गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजेश सिंह रावत पत्नी के साथ कोविड टीके की दूसरी डोज लगाने सीएचसी पाबौ पहुंचे थे। यहां टीकाकरण का इंतजार करते हुए अस्पताल परिसर में बुजुर्ग अचानक बेहोश हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग को सीएचसी के आकस्मिक विभाग में ले गई। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि टीके की डोज लगने से पहले ही बुजुर्ग बेहोश हो गए थे। डाक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। एसीएमओ कुंवर ने बुजुर्ग की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें