फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल को ईसीएचएस के पैनल में शामिल करने की कवायद

Thu, 01 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीनगर को पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग सेना कैंप से पहुंचे सेना के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रुद्रप्रयाग सेना कैंप के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल हेमंत दत्त के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), ओपीडी कक्ष, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों और अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, उपचार व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने सेना के अधिकारियों को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लंबे समय से पूर्व सैनिक कर रहे हैं मांग
- श्रीनगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिक लंबे समय से क्षेत्र में ईसीएचएस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में कई पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपचार के लिए दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है जिससे उन्हें समय और धन दोनों खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में यदि बेस अस्पताल श्रीनगर को ईसीएचएस के पैनल में शामिल किया जाता है तो पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी सहित गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें